जैन मिलन महिला चंदना ने भिंड के जिला चिकित्सालय के टीबी वार्ड में फूड बास्केट वितरित की। 60वें स्थापना दिवस पर यह सेवा कार्य किया गया। यह कार्यक्रम क्षय केंद्र प्रभारी डीटीओ डॉ. देवेश शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। सीएमएचओ भी उपस्थित रहे। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। भारतीय जैन मिलन चांदना के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा पदाधिकारियों ने जिला चिकित्सालय के टीबी वार्ड में टीबी पीड़ित मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य ‘निक्षय पोषण योजना’ के अंतर्गत क्षय केंद्र प्रभारी डीटीओ डॉ. देवेश शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव। सीएमएचओ ने अन्य समाजसेवी संगठनों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की और टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। जिला क्षय अधिकारी डॉ देवेश शर्मा ने जैन मिलन समूह को इस पुण्य कार्य के लिए आभार प्रकट किया। फूड बास्केट में शामिल स्वास्थ्यवर्धक सामग्री में दाल, चावल, मूंगफली, भुने चने, फल आदि मरीजों के पोषण और स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से प्रदान की गई।
नीतू जैन पहाड़िया (संस्थापिका), सुनीता जैन (अध्यक्ष), अलका जैन, रूबी जैन, प्रिया जैन, अनीता जैन, मोनी जैन, विभा जैन, बबलू सिंधी, दानवीर दीक्षित, रोमा शर्मा, डीपीएम राजेश शर्मा, डीपीसी अवनीश दैपुरिया, प्रशांत भदौरिया, केपी सिंह, मधुराजसिंह उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सेवा भाव से इस आयोजन में भाग लेकर ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को और सशक्त किया।













Add Comment