आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 14 अप्रैल को जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर श्री संभवनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पढि़ए रश्मि जैन की रिपोर्ट…
आगरा। आगरा के मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर कलाकुंज में वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में 14 अप्रैल को जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर श्री संभवनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने सर्वप्रथम श्रीजी का अष्टद्रव्यों से भक्तिभाव से पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने भैया दीपांक जैन के कुशल निर्देशन में सामूहिक रुप से निर्वाण कांड का वाचनकर भगवान संभवनाथ के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया।
इस अवसर पर अजय जैन, राजीव जैन, रविंद्र जैन, आशु जैन भगत, मुकेश जैन भगत, शुभम जैन प्रवीण कुमार (अध्यक्ष) रश्मि जैन, कविता रीता जैन, निशा जैन, शोभा जैन, करुणा जैन, ममता जैन, रंजना जैन, सुनीता जैन, पूनम जैन, पुष्पा जैन समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment