समाचार

भगवान नेमिनाथ को चढ़ाया निर्वाण लाडू तीन लोक विधान आरंभ: भक्तिमय माहौल में समस्त विधान हुए 


भगवान् श्री नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मंदिर जी में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। साथ ही तीन लोक विधान का भी शुभारंभ किया गया। मंदिर जी में सर्वप्रथम श्रीजी के अभिषेक एवं शांति धारा की गई। भगवान श्री नेमिनाथ जी का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इसके पश्चात तीन लोक विधान के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…


आगरा। भगवान् श्री नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मंदिर जी में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। साथ ही तीन लोक विधान का भी शुभारंभ किया गया। मंदिर जी में सर्वप्रथम श्रीजी के अभिषेक एवं शांति धारा की गई। भगवान श्री नेमिनाथ जी का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इसके पश्चात तीन लोक विधान के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इसके लिए सर्वप्रथम श्री जी के समक्ष श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया गया कि अपना आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें ताकि सर्व कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हों। इसके पश्चात गुरु आज्ञा का कार्यकम किया गया। जिसमें गुरु से निवेदन किया गया कि वह सभी कार्य को संपन्न करें। साथ ही अरुण शास्त्री जी ने वस्त्र आदि भेंट किए।

शास्त्री ने इस अवसर पर विधान की महत्ता व क्रियाओं के बारे में बताया। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। तीन लोक विधान में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य सीए रोहित बडजात्या परिवार को मिला। कार्यक्रम में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति के उपाध्यक्ष अनिल जैन, कोषाध्यक्ष मगन जैन, कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बडजात्या, राहुल जैन, सुभाषचंद्र जैन, तीन लोक विधान समिति के निर्मल जैन (अलमारी वाले), राजेंद्र बडजात्या, ज्ञान जैन, सुनील जैन (तरकारी गली), सुनील जैन (गोकुलपुरा), रोहित जैन, रजनीश जैन, त्रिलोक जैन, ऋषभ जैन व विधान समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप जैन (चांदी वाले), सम्यक जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे। संचालन निशांत जैन ने किया। तीन लोक विधान दूसरे दिन सुबह 7 बजे अभिषेक, विधान पंडित अरुण शास्त्री के सान्निध्य में हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page