समाचार

सिद्ध क्षेत्र गिरनार की पांचवीं टोंक पर निर्वाण लाडू चढ़ाए: बड़ी संख्या में पहुंचे हैं धर्मावलंबी 


जैन तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक दिवस पर बुधवार को गुजरात स्थित सिद्ध क्षेत्र गिरनार जी पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पूरे देश के हजारांे जैन धर्मावलंबियों ने पहाड पर जाकर नेमिनाथ भगवान के चरण कमल की वंदना कर निर्वाण लाडू चढाया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जैन तीर्थंकर श्री नेमिनाथ भगवान के निर्वाण कल्याणक दिवस पर बुधवार को गुजरात स्थित सिद्ध क्षेत्र गिरनार जी पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर पूरे देश के हजारांे जैन धर्मावलंबियों ने श्रद्धापूर्वक पहाड पर जाकर नेमिनाथ भगवान के चरण कमल की वंदना कर निर्वाण लाडू चढाया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इंदौर शहर से भी बस एवं ट्रेन के माध्यम से 600 से अधिक सैकडों की संख्या में समाजजनों ने सहभागिता कर भगवान नेमीनाथ की पावन मोक्ष स्थली पांचवीं टोंक पर इंदौर नगर के वीर महेंद्र जैन व समाज साथियों ने मिलकर बड़े ही भक्ति भाव से निर्वाण लाडू चढाया।

जैन ध्वजा पंचरगी फहराई। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन एवं रुचि मयंक जैन और समाजजनों ने पूरे देश मे घूम-घूमकर 2200 किमी की पदयात्रा के माध्यम से समाज में जागरूकता का परिणाम ही है कि आज हजारांे की संख्या में समाजजन सामुहिक रूप से आज तीर्थ क्षेत्र गिरनार पहाड की बहुत ही भक्ति भाव से वंदना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
22
+1
5
+1
3
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page