समाचार

स्वर्ण कलशों से हुआ अभिषेक : भगवान संभवनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया


श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में सर्वांगभूषण आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर श्री 1008 संभवनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। मोती कटरा स्थित श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में सर्वांगभूषण आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर श्री 1008 संभवनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सौभाग्यशाली भक्तों ने महोत्सव का शुभारंभ 24 जिनबिम्बों एवं मूलनायक संभवनाथ भगवान आदि 40 भगवानों की एक साथ स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। इस दौरान मूलनायक प्रतिमा का प्रथम अभिषेक अमित शीतल फाउंडेशन एवं शान्तिधारा मोहन स्वरूप जैन ने की।

भक्तों ने विधानाचार्य सुनील भैया के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ श्रीजी के समक्ष मंडल पर अर्घ्य समर्पित करते हुए संभवनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। इसके बाद मूलनायक भगवान संभवनाथ के चरणों में 24 किलो का निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य विमलेश मारसंस एव ऊषा मारसंस को मिला। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भी निर्वाण कांड का वाचन कर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया।

इस अवसर पर आदिनाथ भगवान और नेमीनाथ भगवान पर नवीन छत्र चढ़ाने का सौभाग्य सचिन जैन एवं मनोज जैन चैन वालों को मिला। इस कार्यक्रम में आगरा दिगंबर जैन परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन परदेवाले, अनंत जैन, अनिल जैन, शीतल प्रसाद जैन, सुरेशचंद जैन, विनोद जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन सहित समस्त मोती कटरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page