समाचार

मोती कटरा के जैन मंदिर में मनाया गया मुनिसुव्रतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मुनिसुव्रतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मोती कटरा के जैन मंदिर में मनाया गया


आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा एवं सकल दिगम्बर जैन समाज मोती कटरा के तत्वावधान में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर मुनिसुव्रतनाथ विधान एवं निर्वाण लाडू महोत्सव का आयोजन हुआ| मोती कटरा के जैन मंदिर से छोटू जैन की रिपोर्ट —


आगरा| 7 मार्च को आचार्य श्री 108 चैत्यसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा एवं सकल दिगम्बर जैन समाज मोती कटरा के तत्वावधान में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के पावन अवसर पर मुनिसुव्रतनाथ विधान एवं निर्वाण लाडू महोत्सव का आयोजन हुआ| यह आयोजन आगरा के मोती कटरा स्थित श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर में बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। भक्तों ने सर्वप्रथम स्वर्ण कलशों से मुनिसुव्रतनाथ भगवान का अभिषेक कर वृहद शांतिधारा की|

भक्तों ने विधानाचार्य सुनील जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में अष्ट द्रव्य के साथ संगीतमय श्री मुनिसुव्रतनाथ विधान किया। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने अपने हाथों में चंबर लेकर नृत्य किया| इसके बाद श्रावक-श्राविकाओं ने निर्वाण कांड का पाठ पढ़कर प्रभु मुनिसुव्रतनाथ भगवान के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया| इस दौरान भक्तों का उत्साह श्रीजी के प्रति देखते ही बना रहा था| इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले,अनिल जैन,विनोद जैन,शीतल प्रसाद जैन, अमित जैन,विकास जैन संजीव जैन,अनंत जैन,विवेक जैन योगेश जैन,विजय जैन,वरिजय जैन,शुभम जैन छोटू समस्त मोती कटरा सकल जैन समाज के लोग मौजूद रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page