सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन 11 सितंबर को उत्तम शौच धर्म एवं श्री पुष्पदंतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। महापर्व के चौथे दिन भक्तों ने भगवान पारसनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में दशलक्षण महापर्व के चौथे दिन 11 सितंबर को उत्तम शौच धर्म एवं श्री पुष्पदंतनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। महापर्व के चौथे दिन भक्तों ने भगवान पारसनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा की। पंडित सिद्धम जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ अर्घ्य अर्पित कर उत्तम शौच धर्म का पूजन किया। पूजन के मध्य में 31 परिवारों एवं भक्तों द्वारा निर्वाण काण्ड का वाचनकर पुष्पदन्तनाथ भगवान के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया।
विधानाचार्य सिद्धम जैन शास्त्री ने उत्तम शौच धर्म के महत्व को बताते हुए कहा कि सामाजिक और व्यवहारिक रूप से शरीर की शुद्धि का महत्व है, लेकिन केवल तन की शुद्धि से कुछ नहीं होगा,मन की शुद्धि भी होनी चाहिए उसे उत्तम शौच धर्म कहते हैं। इस अवसर पर संजय जैन, संजयबाबू जैन, उत्सव जैन, मधुर जैन, विजय जैन, मीरा जैन, ऋतु जैन,स्वाति जैन, अनुराधा जैन, मिनी जैन, पूनम जैन, रेशी जैन सहित समस्त ताजगंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment