समाचार

निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया : भगवान महावीर मोक्षकल्याणक पर निर्वाण लाडू अर्पित


भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष प्राप्ति दिवस पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। मोक्ष कल्याणक के पावन पर्व पर सभी जैन मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई थी। प्रातःकालीन बेला में सभी सधर्मी महिला, पुरुष, बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा अर्चना की। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। भगवान महावीर स्वामी का 2550वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने आज से 2550 वर्ष पूर्व कार्तिक कृष्ण अमावस्या को मोक्ष प्राप्त किया था। भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष प्राप्ति दिवस पर निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। मोक्ष कल्याणक के पावन पर्व पर सभी जैन मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई थी। प्रातःकालीन बेला में सभी सधर्मी महिला, पुरुष, बच्चों ने भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा अर्चना की। सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी का स्वर्ण कलशों से जलाभिषेक, शांतिधारा करने का सौभाग्य महेंद्रकुमार शास्त्री परिवार एवं पंकज जैन मेडिकल परिवार को प्राप्त हुआ। प्रथम निर्वाण लाडू अर्पित करने का सौभाग्य शीलचंद बाबूजी दिनेश जैन परिवार को एवं 24 अन्य भक्तों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री जिनेन्द्र प्रभु के चरणों में राकेशकुमार लोकेश जैन नायक परिवार द्वारा चांदी का सिंहासन भेंट किया गया। निर्वाण महोत्सव की सभी धार्मिक क्रियाएं महेंद्रकुमार शास्त्री मुरैना, संजय शास्त्री सिहोनिया, मनोज शास्त्री भिण्ड ने सम्पन्न कराईं। संगीतकार मनीष जैन एंड पार्टी मुरेना द्वारा अपने संगीतमय भजनों द्वारा भगवान महावीर स्वामी का गुणगान किया गया। भक्तिमय भजनों पर सभी नर -नारियों ने भक्तिपूर्ण नृत्य किया। अष्ट द्रव्य से भगवान का पूजन किया गया। मोक्ष कल्याणक के अवसर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर ने जैन मंदिर में उपस्थित होकर भगवान महावीर स्वामी को नमोस्तु निवेदित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रेमचंद जैन, राजेंद्र भंडारी, मंत्री धर्मेंद्र जैन एडवोकेट, शीलचंद जैन, नत्थीलाल जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक जैन टीटू, कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन राजू, अनिल जैन व्याख्याता, पदमचंद चौधरी, मनोज नायक, सुनील जैन पुच्ची, ब्रजेश जैन दादा, विवेक जैन विक्की, शैंकी जैन, सीए गौरव जैन, पारस जैन, मुन्नी साहुला, ममता जैन, सरला जैन सहित सैकड़ों की संख्या में सधर्मी बंधु, माता- बहिनें उपस्थित थीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page