समाचार

निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया : निर्वाण कांड पढ़कर समर्पित किया गया लाडू


आरोग्यमय वर्षायोग समिति द्वारा भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी मुनिराज का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन करके बड़े ही भक्ति भाव से मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंतसागर जी महाराज की सभी भक्तों ने अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


डबरा। आरोग्यमय वर्षायोग समिति द्वारा भगवान महावीर का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी मुनिराज का चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन करके बड़े ही भक्ति भाव से मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंतसागर जी महाराज की सभी भक्तों ने अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना की।

दुनिया को दिया संदेश

इस अवसर पर गुरुदेव ने प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। उनके जन्म के बाद से राज्य की तीव्र गति से तरक्की होने लगी। जैन ग्रंथों के अनुसार 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ जी के निर्वाण प्राप्त करने के 188 वर्ष बाद महावीर स्वामी का जन्म हुआ था। उन्होंने ही अहिंसा परमो धर्म का संदेश दुनिया भर में फैलाया।

इन्हें मिला सौभाग्य

कार्यक्रम में 21 किलो का लाडू श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैसवाल जैन मंदिर में मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर मुनिराज ससंघ के सानिध्य में चढ़ाया गया। मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष मनोज जैन कपड़े वाले ने बताया कि प्रथम लाडू चढ़ाने का सौभाग्य किशोरी लाल, लख्मीचंद, दिलीप कुमार, सुरेश चंद, मनोज कुमार, जगदीश प्रसाद, भास्कर जैन, प्रेमचंद चंद्रशेखर रानू, राजू जैन कपड़े वाले, राकेश जैन, शुभम जैन, आशीष जैन, गोहद वाले को प्राप्त हुआ। सकल जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी की पूजन, अभिषेक, शांति धारा करके निर्वाण कांड पढ़कर लाडू समर्पित किया गया। डबरा नगर के सभी मंदिरों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विधि विधान से पूजा पाठ करके भगवान महावीर का निर्माण महोत्सव मनाया गया।

मंगल विहार होगा

आरोग्यमय वर्षा योग समिति के महामंत्री नरेंद्र जैन नीरू ने बताया कि संस्कार वाटिका में कल मंगलवार दोपहर 2:00 बजे पंचकल्याणक के पात्र माता-पिता की गोद भराई का कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे हुआ। बुधवार 15 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे पिच्छी परिवर्तन और कार्यकर्ताओं का सम्मान के कार्यक्रम के पश्चात गुरुदेव का मंगल विहार ग्वालियर के लिए होगा। वहीं 16 नवंबर को टेकनपुर पर संत निवास का शिलान्यास किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page