निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी संसघ के सानिध्य में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक श्री 1008 भगवान महावीर का 2550वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी संसघ के सानिध्य में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक श्री 1008 भगवान महावीर का 2550वां मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

चातुर्मास निष्ठापन महोत्सव
सबसे पहले दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद महिला मंडल द्वारा सुन्दर मंगलाचरण किया गया। पालकी यात्रा जैन भवन छीपीटोला से निर्मल सेवा सदन पर समाप्त हुई। भगवान महावीर के समक्ष सर्वप्रथम निर्वाण लाडू समर्पित कर प्रभु का भक्तिमय संगीत के साथ महाआरती भी की गई। इस अवसर 51 किलो का मुख्य लाडू समर्पित किया गए और चातुर्मास निष्ठापन महोत्सव हुआ। मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज जी महाराज जी ने बताया कि भगवान महावीर स्वामी निर्वाण पावापुरी में हुआ था। आज के दिन रात्रि के अंतिम प्रहर व स्वाति नक्षत्र में 1000 मुनिराजों के साथ मोक्ष को प्राप्ति किया था। मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और पुरुष और महिलाओ ने किया। मुनिश्री के संघ का जब मंच पर आगमन हुआ तो समूचा परिसर उनके जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मंच संचालन सतेंद्र जैन साहूला ने किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन, सी.ए,राजेश जैन, रोहित जैन, चक्रेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), मुन्ना लाल, सतीश चंद्र, सतेंद्र साहुला, मुरारी लाल जैन, वन जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, प्रवीन जैन (नेताजी), दीपक जैन, नितिन जैन, विराग चैन, सौरभ जैन, राहुल जैन (वासु), मनोज जैन, अखलेश, पवन, राजीव, आदिश, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित सकल जैन समाज मौजूद था।













Add Comment