समाचार

ग्वालियर के निकुंज ने 10वीं में प्राप्त किए 95.60 प्रतिशत अंक: समाज और परिवार को दिया यश 


होनहार छात्र निकुंज जैन, सुपुत्र विवेक जैन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 95.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर, परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। निकुंज जैन विनस पब्लिक स्कूल ग्वालियर में अध्ययनरत है। ग्वालियर से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


ग्वालियर। नगर के होनहार छात्र निकुंज जैन सुपुत्र विवेक जैन ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं परीक्षा में 95.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर नगर, परिवार एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है। निकुंज जैन वर्तमान में विनस पब्लिक स्कूल ग्वालियर में अध्ययनरत हैं। बाबा जिनेशकुमार जैन, दादी सुमन देवी जैन, बड़े पापा पंकज जैन, बड़ी मम्मी बबिता जैन ने इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

परिजनों सहित सिद्धाचल मंदिर के पास कोटेश्वर कॉलोनी में नगरवासियों में भी अपार हर्ष है। नगर के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों एवं समाजजनों ने उसे इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिवारजनों ने निकुंज की सफलता का श्रेय उसकी कठिन मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय को दिया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page