समाचार

नए वर्ष का जैन तिथि दर्पण कैलेंडर का विमोचन : शांतिलाल गिरनी बाई जैन गंगवाल परमार्थ ट्रस्ट ने किया 


दिगंबर जैन आचार्य विप्रणत सागर महाराज जी के पावन सानिध्य व ब्रह्मचारी पूर्वी दीदी के निर्देशन में नए वर्ष का जैन तिथि दर्पण कैलेंडर का विमोचन शांतिलाल गिरनी बाई जैन गंगवाल परमार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया। पढ़िए पारस जैन गंगवाल की रिपोर्ट…


धार। दिगंबर जैन आचार्य विप्रणत सागर महाराज जी के पावन सानिध्य व ब्रह्मचारी पूर्वी दीदी के निर्देशन में नए वर्ष का जैन तिथि दर्पण कैलेंडर का विमोचन शांतिलाल गिरनी बाई जैन गंगवाल परमार्थ ट्रस्ट द्वारा किया गया। ट्रस्ट प्रमुख दीपचंद, पवन, अशोक, राजेंद्र जैन गंगवाल ने बताया कि विगत 30 वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा के साथ प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार व अन्य सामाजिक कार्यों में ट्रस्ट द्वारा सहयोग किया जाता है। इस दर्पण कैलेंडर में जैन धर्म के 24 भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक की तिथि का वर्णन होता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page