जैन मिलन स्वतंत्र की वर्ष 2024- 25 नवीन कार्यकारिणी गठन की बैठक का आयोजन वीर प्रेम चंद्र जैन एसबीआई के निज निवास पर किया गया। चुनाव अधिकारी अतिवीर दीपक जैन स्वराज, वीर मनोज जैन एकांत एवं वीर प्रांकुल जैन रहे। पढ़िए यह रिपोर्ट…
डबरा। जैन मिलन स्वतंत्र की वर्ष 2024- 25 नवीन कार्यकारिणी गठन की बैठक का आयोजन वीर प्रेम चंद्र जैन एसबीआई के निज निवास पर किया गया।
चुनाव अधिकारी अतिवीर दीपक जैन स्वराज, वीर मनोज जैन एकांत एवं वीर प्रांकुल जैन रहे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए वीर प्रेम चन्द्र जैन एसबीआई को, मंत्री पद ले लिए अतिवीर दिनेश जैन एडवोकेट को एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए वीर नवीन जैन सिद्धांत को सर्व सहमति से चुना गया ।
जैन मिलन स्वतंत्र डबरा को इस वर्ष केंद्र एवं क्षेत्र से सर्वश्रेष्ठ शाखा के अवार्ड से सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित अतिवीर रितेश जैन, अतिवीर राजू जैन कपड़े वाले, वीर , संजय जैन मगरोनी वाले, अतिवीर महेश जैन लाला, वीर आशीष जैन, वीर महेंद्र जैन, वीर नवीन कुमार जैन सिद्धांत, वीर शुभम जैन, वीर हेमंत जैन, वीर राहुल जैन, वीर अरुण जैन, वीर अखिलेश जैन, वीर प्रांकुल जैन, वीर अमित जैन एमपी ऑनलाइन, वीर शुभम जैन, वीर रवि जैन डायमंड, वीर नवीन जैन, वीर दीपक जैन बिट्टू आदि सदस्य गण उपस्थित थेष













Add Comment