तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष एवं चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महामुनिराज के 100 वें आचार्य पदारोहण के उपलक्ष्य में श्री आदि वीर वात्सल्य संस्थान बेलनगंज आगरा के तत्वावधान में 16 जुलाई को बेलनगंज निकट बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के बगल में एक नवीन परमार्थिक परामर्श सेवा चिकित्सालय का बीजारोपण बेलनगंज आगरा पर किया जा रहा है। पढ़िेए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। तीर्थंकर महावीर स्वामी के 2550 वें निर्वाण वर्ष एवं चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांतिसागर जी महामुनिराज के 100 वें आचार्य पदारोहण के उपलक्ष्य में श्री आदि वीर वात्सल्य संस्थान बेलनगंज आगरा के तत्वावधान में 16 जुलाई को बेलनगंज निकट बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के बगल में एक नवीन परमार्थिक परामर्श सेवा चिकित्सालय का बीजारोपण बेलनगंज आगरा पर किया जा रहा है।
जिसके संबंध में 14 जुलाई दिन शुक्रवार को श्री आदि वीर वात्सल्य संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा बेलनगंज स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कचौड़ा बाजार जैन धर्मशाला पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री आदि वीर वात्सल्य संस्थान के मुख्य संयोजक गोपीचंद जैन ने बताया कि परमार्थिक परामर्श सेवा चिकित्सालय में चर्म रोग, फिजियोथेरेपिस्ट, फिजिशियन, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग के डॉक्टर अपने महत्वपूर्ण परामर्श चिकित्सालय के रूप में मरीजों को सेवाएं देंगे। विजय बैनाड़ा ने बताया कि इस भविष्य में इस चिकित्सालय में कार्य और भी बढ़ाया जाएगा किया जाएगा|
इस नवीन परमार्थिक परामर्श सेवा चिकित्सालय के शुभारंभ में डॉ आर एस पारिक,मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारत सरकार मुख्य वक्ता योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ अरुण श्रीवास्तव सीएमओ आगरा, डॉ. प्रशांत गुप्ता प्राचार्य एसएन मेडिकल के मौजूद रहेंगे। इस पत्रकार वार्ता में संस्थान के मुख्य संयोजक गोपीचंद जैन, विजय बैनाड़ा, संदीप पाटनी, सौरभ बरौलिया, सचिन जैन, सुधीर जैन, प्रियांशु बड़जात्या, विपिन जैन, शुभम जैन समस्त श्री आदि वीर वात्सल्य संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।













Add Comment