जैन मिलन वर्धमान ने शासकीय विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। जैन मिलन वर्धमान की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता जैन ने बताया कि जैन मिलन की सभी सदस्याओं ने शासकीय नवीन विद्यालय हाई स्कूल क्रमांक एक में पहुंचकर कक्षा एक एवं कक्षा दो के विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान प्रदान किया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। जैन मिलन वर्धमान ने शासकीय विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की। जैन मिलन वर्धमान की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता जैन ने बताया कि जैन मिलन की सभी सदस्याओं ने शासकीय नवीन विद्यालय हाई स्कूल क्रमांक एक में पहुंचकर कक्षा एक एवं कक्षा दो के विद्यार्थियों को पैन, पेंसिल, कॉपी सहित स्टेशनरी का सामान प्रदान किया। महिलाओं ने बच्चों से पढ़ाई एवं भोजन संबंधी जानकारी भी ली।
बच्चों ने बताया कि हमें लंच में रोटी, सब्जी, चावल एवं कभी-कभी खीर भी मिलती है। जैन मिलन की ओर से बच्चों को बिस्कुट व टॉफी भी वितरित की गई। इस अवसर पर जैन मिलन की क्षेत्रीय संयोजिका सरिता जैन, अध्यक्षा रूबी जैन, सचिव दीपिका जैन, कोषाध्यक्ष सुप्रिया जैन, रीना जैन, आरती जैन सहित अन्य सभी सदस्याएं उपस्थित थीं।













Add Comment