समाचार

राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार समर्पण समारोह इंदौर में सम्पन्न : आचार्य विभव सागर जी ससंघ सान्निध्य में वर्णी संस्थान का भव्य राष्ट्रीय आयोजन


इंदौर नेमीनगर स्थित जैन कॉलोनी में आचार्य विभव सागर जी के सान्निध्य में वर्णी संस्थान विकास सभा द्वारा राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी, शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार समर्पण समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। पढ़िए मनीष जैन विद्यार्थी सागर की रिपोर्ट…


इंदौर। जैन कॉलोनी, नेमीनगर में परम पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर जी महाराज ससंघ की पावन उपस्थिति में वर्णी संस्थान विकास सभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय विद्वत संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे पं. रमेश शास्त्री अहमदाबाद ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. जीवंधर शास्त्री जबलपुर ने की। पं. जयंत शास्त्री सीकर, डॉ. अरविंद जैन इंदौर, पं. दीपचंद जी भोपाल, पं. गजेंद्र शास्त्री इंदौर सहित अनेक विद्वान मंचासीन रहे।

संगोष्ठी में योगदृष्टा स्मारिका एवं वर्णी संदेश मासिक पत्रिका का विमोचन किया गया। विद्वानों ने वर्णी जी के व्यक्तित्व एवं आचार्य श्री विभव सागर जी महाराज के स्वर्ण जयंती वर्ष पर अपने भावपूर्ण लेख एवं संस्मरणों का वाचन किया। इसी अवसर पर आचार्य श्री ने नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई।

वर्णी विकास सभा में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले पं. कैलाश जैन शास्त्री टीला, अरविंद जैन महुना बण्डा एवं वर्णी विद्यालय मड़ावरा को राष्ट्रीय वर्णी प्रभावना पुरस्कार प्रदान किया गया।

राष्ट्रस्तर पर वर्णी जी की प्रभावना करने का संदेश दिया

अध्यक्षीय उद्बोधन में पं. जीवंधर शास्त्री ने वर्णी जी के कार्यों को भविष्य का आदर्श बताते हुए सभी को उनके आदर्शों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेरित किया। आचार्य श्री विभव सागर जी ने अपने विद्यार्थीकाल से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए सभी को राष्ट्रस्तर पर वर्णी जी की प्रभावना करने का संदेश दिया। अंत में कार्यक्रम संयोजक एवं कार्याध्यक्ष डॉ. अरविंद जैन ने सभी आगंतुकों, विद्वानों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page