नगर में भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) की राष्ट्रीय संवाद यात्रा का आयोजन किया। संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की समस्याओं पर खुली चर्चा करना और उनके व्यावहारिक समाधान खोजना है। मनावर से पढ़िए, यह खबर…
मनावर। नगर में भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) की राष्ट्रीय संवाद यात्रा का आयोजन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर सांखला ने कहा कि संवाद यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज की समस्याओं पर खुली चर्चा करना और उनके व्यावहारिक समाधान खोजना है। समाज को और सशक्त बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए नई दिशा निर्धारित करने पर जोर देना है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पंकज चोपड़ा (रायपुर), राष्ट्रीय सचिव दीपक चोपड़ा (नासिक), मप्र अध्यक्ष साशा जैन (उज्जैन), महासचिव संदीप जटाले (इंदौर), उज्जैन संभागीय अध्यक्ष कल्पना जैन इस यात्रा में शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पंकज चोपड़ा ने बीजेएस 2.0 की क्रांतिकारी योजनाओं की समाजजनों को जानकारी देकर उनका ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने बताया कि नवीन रणनीतियों और भविष्य के लक्ष्यों के माध्यम से जैन समाज के समग्र विकास पर कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर आकेश नवलखा को जिला समिति सदस्य एवं विपुल गंगवाल को मनावर शाखा अध्यक्ष एवं अर्पित काकरेचा को सचिव मनोनीत किया गया है। अर्पित जैन ने बताया कि स्थानीय शाखा के नीलेश रावका, काकरेचा, सीए आयुष जैन, आशीष गंगवाल, लवेश खटोड़, बरखा बड़जात्या, चंचल बड़जात्या का इस यात्रा में महत्वपूर्ण सहयोग रहा। जिसकी समाजजनों ने सराहना की। यात्रा में शामिल समाजजनों और अतिथियों का अभिनंदन किया गया।













Add Comment