जयपुर में 3 मार्च को आयोजित समारोह में डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग ट्रस्ट द्वारा “राष्ट्रीय गौरव सम्मान “ पुरस्कार से अलंकृत किया। पढ़िए एक रिपोर्ट।
जयपुर। जयपुर में 3 मार्च को आयोजित समारोह में डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास आयोग ट्रस्ट द्वारा “राष्ट्रीय गौरव सम्मान “ पुरस्कार से अलंकृत किया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा, विशिष्ट अतिथि एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स दिनेश सारंग , कर्नल मानद पार्वती, पदमश्री उस्ताद अली गनी, विशेषाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फारूक आफ़रीदी, उद्योगपति दुबई अमराराम ,बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ की प्रणेता पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी उपस्थित रहे।
51 हस्तियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में पद्मश्री अवार्डी, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों,फ़िल्म,चिकित्सा,कला, साहित्य, कृषि क्षेत्रों में सेवाभाव से कार्य करने वाली 51 हस्तियों का सम्मान किया गया। डॉ.निखिल जैन पूर्व में भी नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके है। डॉ. निखिल जैन ने संस्था द्वारा 11 निराश्रित बच्चो को गोद लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद जी जांगीड का आभार जताया।













Add Comment