मुंबई में डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। डॉ. निखिल जैन राजस्थान से एकमात्र अवार्डी के रूप में बतौर गेस्ट स्पीकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुंबई से पढ़िए यह खास खबर…
मुंबई। मुंबई के सुप्रसिद्ध ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल एवं पद्मश्री डॉ.विजय शाह की उपस्थिति में डॉ. निखिल जैन को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। डॉ. निखिल जैन राजस्थान से एकमात्र अवार्डी के रूप में बतौर गेस्ट स्पीकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पूर्व में डॉ. निखिल जैन राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 एवं राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2024 प्राप्त कर चुके है। डॉ. निखिल जैन राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं बाल विकास संस्था के माध्यम से 11 निराश्रित बच्चों को गोद लेकर उनकी पढ़ाई एवं शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने पूर्व में संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन में 2030 तक शून्य भूख के लक्ष्य पर बतौर स्पीकर भाग लिया है। अमेरिका से दंत चिकित्सा अनुभव प्राप्त कर जनजाति बाहुल्य वागड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय चिकित्सा दे रहे हैं। भारत विकास परिषद एवं महावीर इंटरनेशनल जैसी अग्रणी संस्थाओं के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं।













Add Comment