दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन कुंडलपुर दमोह में संपन्न हुआ। ग्रुप के अध्यक्ष सतीश शाह ने बताया कि प्रतापगढ़ ग्रुप 2 मार्च को प्रातः 4.30 बजे कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 51 सदस्यों का दल रवाना हुआ था। 3 मार्च रविवार को प्रातः ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसके बाद विभिन्न कैटेगरी में देश विदेश में संचालित 350 से भी अधिक शाखाओं में से 10 शाखाओं को वर्ष भर में की गई विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का राष्ट्रीय अधिवेशन कुंडलपुर दमोह में संपन्न हुआ। ग्रुप के अध्यक्ष सतीश शाह ने बताया कि प्रतापगढ़ ग्रुप 2 मार्च को प्रातः 4.30 बजे कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 51 सदस्यों का दल रवाना हुआ था। 3 मार्च रविवार को प्रातः ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसके बाद विभिन्न कैटेगरी में देश विदेश में संचालित 350 से भी अधिक शाखाओं में से 10 शाखाओं को वर्ष भर में की गई विभिन्न गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट रीजन अध्यक्ष का अवॉर्ड ज यपुर रीजन को मिला। वही कार्यक्रम प्रतापगढ़ ग्रुप द्वारा बैनर प्रजेंटशन दिया गया, जिसमे ग्रुप की वर्ष 2023 की गतिविधियों का वर्णन था। जिसपर आयोजको द्वारा ग्रुप का बहुमान किया गया। वही स्क्रैप बुक में भी प्रतापगढ़ अपने कार्यक्रमों की मय फोटो जानकारी दी।
सचिव अंकित जैन ने फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका और कमेटी के सामने आगामी केबिनेट मीटिंग प्रतापगढ़ में करने का निवेदन किया, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत स्वीकार करते हुए अगली फेडरेशन की मीटिंग प्रतापगढ़ में करने की स्वीकृति प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दमोह विधायक जयंत मलैया थे। विशिष्ट अतिथि राजस्थान कैडर के पूर्व आईपीएस आर के जैन थे। कार्यक्रम का आयोजक जबलपुर मेन ग्रुप था।













Add Comment