समाचार

बैठक में परिचय सम्मेलन पर होगी विशेष चर्चा : अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक मुरैना में होगी


अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी राष्ट्रीय संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय सभा 19 नवम्बर को ज्ञानसागर सेवा सदन, मुरैना में होने जा रही है। समूह परिवार द्वारा श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर में आगामी 24 -25 दिसम्बर को अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। बैठक इसी संदर्भ में होगी। पढ़िए मनोेज नायक की रिपोर्ट..


मुरैना। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी राष्ट्रीय संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय सभा 19 नवम्बर को ज्ञानसागर सेवा सदन, मुरैना में होने जा रही है। मुरैना बड़ा जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के संरक्षक महेशचंद “बंगाली” (अझेड़ा वाले) ने बताया कि समूह परिवार द्वारा श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर में आगामी 24 -25 दिसम्बर को अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में विशेष चर्चा के लिए 19 नवंबर को मुरैना में समूह की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन रखा गया है।

पुस्तिका का होगा प्रकाशन

संस्था के परम संरक्षक प्रदीप जैन पीएनसी आगरा, महेंद्र जैन मधुवन दिल्ली, सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, सुदीप जैन मिढ़ेला वाले के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समूह के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र जैन जमूसर भोपाल, अजय जैन शिवपुरी, रूपेश जैन दिल्ली, अनिल जैन बंधु मकराना और भारतवर्ष के सभी क्षेत्रीय संयोजकों के सहयोग से उपरोचियां जैसवाल जैन समाज के अविवाहित बच्चों की संपूर्ण परिचय सहित बहुरंगीन परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जा रहा है। तत्पश्चात आगामी 24 – 25 दिसंबर को सोनागिर में परिचय सम्मेलन का आयोजन होगा।

तैयारियां शुरू

राष्ट्रीय बैठक में दूरदराज की सभी शैलियों से लगभग एक सैकड़ा क्षेत्रीय संयोजकों के सम्मिलित होने की संभावना को देखते हुए तैयारिया प्रारंभ कर दी गई हैं। आगंतुक सभी लोगों के आवास एवं भोजनादि की समुचित व्यवस्था सभा स्थल पर की गई है। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक, क्षेत्रीय संयोजक अनूप भंडारी, प्रवीण जैन “बड़े”, अतुल जैन स्क्रैप वाले, दिनेश जैन खबरोली ने समस्त समूह परिवार से अधिकाधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page