समाचार

नंदीश्वर दीप मंडल विधान बुधवार को रचाया जाएगा: अभिषेक, शांतिधारा, मंडल विधान के होंगे कार्यक्रम 


मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज व पूज्य मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज के सानिध्य में अष्टानिका पर्व की चतुर्दशी के अवसर पर बुधवार 9 जुलाई को नंदीश्वर दीप मंडल विधान रचाया जाएगा। पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा के बाद मंगल प्रवचन होंगे एवं रथ की बोलियो होंगी। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर…


सनावद। मुनि श्री विश्वसूर्य सागर जी महाराज व पूज्य मुनिश्री साध्य सागर जी महाराज के सानिध्य में अष्टानिका पर्व की चतुर्दशी के अवसर पर बुधवार 9 जुलाई को नंदीश्वर दीप मंडल विधान रचाया जाएगा। मुनिराजों के पावन सानिध्य में बुधवार 9 जुलाई को अष्टानिका पर्व के पावन अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी में नंदीश्वर दीप मंडल विधान किया जाएगा। इसके तहत प्रातः 7 बजे पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा के बाद मंगल प्रवचन होंगे एवं रथ की बोलियो होंगी।

वहीं दोपहर में 1 बजे से श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में नंदीश्वर दीप मंडल विधान रचाया जाएगा। वहीं शाम को वर्षायोग के पूर्व की शाम 6.30 बजे से आचार्य शान्तिसागर वर्धमान देशना निलय में गुरुदेव के कर कमलों से चातुर्मास प्रतिष्ठापन दिग्बंधन पुष्पक्षेपण की क्रियाएं की जाएगी। इस अवसर पर सभी समाजजन इस आयोजन में पधार कर धर्म की प्रभावना में सारथी बनेंगे। मंगलवार को मुनि श्री विश्व सूर्य सागर जी को आहार दान देने का सौभाग्य प्रतिभा बसंत जैन एवं मुनिश्री साध्य सागर जी को आहार दान देने का सौभाग्य ज्योतिबाला धनोते परिवार को प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page