धरियावद के श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चल रही चार दिवसीय “कौन बनेगा चारित्र चक्रवर्ती पदक विजेता” प्रतियोगिता के दूसरे दिन नम्रता वणावत ने सभी 20 सवालों के सही जवाब देकर स्वर्ण पदक जीता। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
धरियावद। श्री चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिर में चल रही चार दिवसीय “कौन बनेगा चारित्र चक्रवर्ती पदक विजेता” प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को प्रातःकालीन सभा में कुल 82 पंजीकृत प्रतियोगियों में से 22 ने भाग लिया। इनमें से नम्रता वणावत ने सभी 20 सवालों के सही उत्तर देकर चारित्र चक्रवर्ती स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
वहीं पारस जोदावत ने 13 सवालों का उत्तर देकर चारित्र नायक पदक अर्जित किया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को प्रशांतमना सांत्वना पदक प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के प्रसारक अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि यह आयोजन वर्षायोगरत क्षुल्लक महोदय सागर, क्षुल्लक पुण्योदय सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य एवं निर्देशन में संपन्न हो रहा है। इसका आयोजन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की तर्ज पर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक लगभग 42 प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले चुके थे।
प्रतियोगिता को देखने सैकड़ों दर्शक उपस्थित
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन के मार्गदर्शन में पंडित भागचंद जैन, पंडित विशाल जैन, करणमल सेठ और सहयोगी मंडल प्रतियोगिता का संचालन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता वर्ष 2007 से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है। पूर्णतः कंप्यूटराइज्ड इस प्रतियोगिता में तकनीकी सहयोग सक्षम जैन द्वारा दिया जा रहा है। संपूर्ण आयोजन के प्रस्तोता क्षुल्लक महोदय सागर जी महाराज हैं। प्रतियोगिता को देखने सैकड़ों दर्शक उपस्थित हो रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 25 अगस्त, सोमवार प्रातःकाल होगा।













Add Comment