
तिजारा. समीर जैन । सकल दिगम्बर जैन समाज, तिजारा, अलवर (राजस्थान) द्वारा विशाल रैली का आयोजन 21 दिसम्बर 2022 को किया गया । आचार्य श्री १०८ अतिवीर जी मुनिराज के पावन सान्निध्य में हजारों भक्तों के साथ रैली का शुभारंभ देहरा जैन मन्दिर से हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एस.डी.एम. कार्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई ।
समस्त समाज ने एस.डी.एम. महोदय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा । इस शांतिपूर्ण विशाल रैली में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने सम्मिलित होकर जैन तीर्थ पर आए संकट के खिलाफ पुरजोर विरोध किया ।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1












