मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का इन दिनों मंगल विहार जारी है। 10 जुलाई गुरुवार को सुबह नगर में भव्य अगवानी होगी। गुरुवार गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मुनि श्री सुधासागर जी महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर,जी, क्षुल्लक वरिष्ठ सागर एवं क्षुल्लक विदेह सागर जी का सुबह वर्षायोग के लिए नगर प्रवेश होगा। अशोकनगर से पढ़िए, राजेश जैन दद्दू की यह खबर…
अशोकनगर। मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ससंघ का इन दिनों मंगल विहार जारी है। 10 जुलाई गुरुवार को सुबह नगर में भव्य अगवानी होगी। गुरुवार गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मुनि श्री सुधासागर जी महाराज, क्षुल्लक गंभीर सागर,जी, क्षुल्लक वरिष्ठ सागर एवं क्षुल्लक विदेह सागर जी का सुबह वर्षायोग के लिए नगर प्रवेश होगा। यहां गुरुवार दोपहर में गुरुपुर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। जिले के समग्र समाज की ओर से भव्यातीत अगवानी की तैयारियां की गई है। पहली बार किसी दिगंबर साधु के लिए ऐतिहासिक अगवानी भारत में होने जा रही हैं। अशोक नगर की पुण्य धरा पर 33 वर्षों बाद मुनि श्री सुधासागर संसघ का भव्य मंगल आगमन होने जा रहा है।
इस तरह की गई हैं तैयारियां
ऐतिहासिक अगवानी की तैयारियां इस तरह से की गई है। 121 चांदी की थालियों में गुरुदेव का पाद प्रक्षालन होगा। नगर में 60 स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं। इनमें 4 सिंह द्वार भी होंगे। 33 जेसीबी से पुष्पवर्षा की जाएगी। 60 ट्रालों से भी पुष्पवर्षा होगी। 2 ड्रोन भी पुष्पवर्षा करेंगे। 15 किमी की भव्य रंगोली सजाई जाएगी। शोभायात्रा में 21 घोड़े व 2 हाथी, 10 बैंड, 54 ढोल, 11 डीजे से महिला संगठन सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए शामिल होंगी। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भक्त अगवानी के लिए आएंगे। 108 बालिकाएं अभिनंदन नृत्य प्रस्तुत करेंगी। प्रवचन के लिए 77 गुणा 350 फीट का वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। 33 वर्षाें से गुरु चरणों की प्रतीक्षा में श्री दिगंबर जैन पंचायत एवं सकल दिगंबर जैन समाज अशोकनगर ने सभी गुरुभक्तों से अगवानी में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।













Add Comment