समाचार

मुनिश्री प्रणम्य सागर जी ने करवाई ज्ञान कल्याणक की क्रियाएं : सारगर्भित उपदेश सुनकर धन्य-धन्य हुए गुरु भक्त


जयपुर के सिद्धार्थनगर में विराजित मुनिश्री प्रणम्य सागरजी के सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव मनाया गया। इसमें भगवान का ज्ञान कल्याणक मनाया गया। मुनि श्री ने धर्म उपदेश दिए। जिज्ञासाओं का समाधान किया। पढ़िए जयपुर से उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में सिद्धार्थनगर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर सोमवार को सुबह आहार चर्या की क्रियाएं संपन्न हुई। दोपहर ज्ञान कल्याण क्रियाएं संपन्न हुई। ज्ञान कल्याण के साथ भगवान को केवल ज्ञान हुआ। पूज्य श्री ने विस्तृत रूप से ज्ञान कल्याणक के संबंध में प्रकाश डाला।

भगवान ने विहार किया

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि केवल ज्ञान के बाद बैंडबाजों के साथ भगवान ने विहार किया और भगवान समवशरण स्थल पर पहुंचे। जहां भगवान की दिव्य ध्वनि खिरी।

धर्म निष्ठ व्यक्तियों की जिज्ञासा का किया समाधान

गणधर के रूप में पूज्य श्री ने सारगर्भित उपदेश दिया। जैन धर्म, जैन समाज, जैन के रहन-सहन के संबंध में प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनेकों धर्म निष्ठ व्यक्तियों ने अपनी जिज्ञासा की और पूज्यश्री ने जिज्ञासा का समाधान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page