आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस महोत्सव बडे़ हर्ष के साथ पंचवालयति मंदिर में मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज संसघ के सानिध्य में मनाया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस महोत्सव बडे़ हर्ष के साथ पंचवालयति मंदिर में मुनिश्री विनम्र सागर जी महाराज संसघ के सानिध्य में मनाया गया। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनिश्री ने दान देने का महत्व बताया और कहा कि हमारे गुरुदेव हमारे भगवान हैं। उनके द्रारा किये गये प्रोजेक्ट रेवतीरेंज के कार्य को इन्दौर जैन समाज के जन सहयोग से पूर्ण करने का लक्ष्य लेकर मैं इंदौर नगर में चातुर्मास करने आया हूं।
ब्रह्मचारी सुरेश भैया, ब्रह्मचारी जिनेश भैया, ब्रह्मचारी अभय भैया प्रतिभास्थली की बहनें, दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के पदाधिकारी, दयोदय ट्रस्ट के ट्रस्टी सभी मंदिर के अध्यक्ष मंत्री एवं समाज श्रेष्ठी गुरु भक्त एवं अनेक कॉलोनी के समाज इस महोत्सव की बेला पर विशेष रुप से उपस्थित थे।













Add Comment