मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज जी, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज जी का मंगल प्रवेश सी.टी.वी मानस नगर, शाहगंज से पश्चिमपुरी के जैन मंदिर में हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..
आगरा। मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज जी, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज जी का मंगल प्रवेश सी.टी.वी मानस नगर, शाहगंज से पश्चिमपुरी के जैन मंदिर में हुआ। महाराज श्री शाहगंज से बोदला से सेक्टर 4 जैन मन्दिर, सेक्टर 7 जैन मंदिर से सेक्टर 9 कैला देवी होते कारगिल चौराहा से पश्चिमपुरी जैन मंदिरर में भव्य जुलूस के साथ पहुंचे।
यहां समस्त ग्रेटर सेक्टर 4, सेक्टर 7, आवास विकास, पश्चिमपुरी समाज के लोग भव्य स्वागत के लिए मौजूद थेl प्रवेश मार्ग पर लाइव रंगोली बनती हुई दिखाई दी। सभी महिला मंडल अपने हाथों में कोई झंडे लेकर थीं। सभी में भारी उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस मौके राजेश जैन, राहुल जैन, अनुराग जैन, संजय जैन जलेसर, रवि जैन, विशाल जैन, राजेश जैन, अमित जैन, दीपक जैन, विपिन जैन, आदर्श जैन, मीडिया प्रभारी चक्रेश जैन, राहुल जैन, शुभम जैन एवं सकल जैन समाज के लोग मौजूद थे।













Add Comment