आगरा@राहुल जैन । निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री निवृत सागर जी महाराज के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई l इसके बाद दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, मंगलाचरण सहित कई धार्मिक कार्यक्रम हुए। मुनि श्री साक्ष्य सागर जी महाराज जी ने पद्म पुराण को कथा के अन्तर्गत अपनी मंगलमय वाणी में बताया कि दशानन का विमान जब कैलाश पर्वत पर अटक गया तो उन्होंने इस कारण तपस्यारत मुनिराज बाली को माया ओर क्रोधावेश में कटु वचन कह कर, अपनी संचित शक्तियों का आह्वान कर कैलाश पर्वत का उखाड़ फेंकने का प्रयास किया। लेकिन बाली मुनिराज ने अपने पैर के अंगूठे से पर्वत को दबा दिया, जिससे दशानन चीत्कार कर उठाा।

उसकी रानियों ने मुनिराज से उनको प्राणदान देने की प्रार्थना की l मुनिराज ने करुणावश दशानन का अभय प्रदान किया और उनके रुदन के देखकर दशानन रावण के नाम से प्रसिद्ध हुआ l इस मौके पर मंदिर कमेटी (कार्यवाहक अध्यक्ष एकांत) अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए,राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि मौजूद थे l 2 अगस्त 2023 को सुबह 8:30 बजे आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना का कार्यक्रम निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगा l













Add Comment