मुनि श्री पूज्य सागर जी का चतुर्थ चरण का भव्य मंगल प्रवेश एक सितंबर को आदिनाथ जिनालय नया साल मंदिर में होगा। यह मंगल प्रवेश चातुर्मास के एक माह के प्रवास हेतु रहेगा। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। परम पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी का चतुर्थ चरण का भव्य मंगल प्रवेश एक सितंबर को आदिनाथ जिनालय नया साल मंदिर में होगा। यह मंगल प्रवेश चातुर्मास के एक माह के प्रवास हेतु रहेगा। कार्यक्रम के तहत रविवार सुबह 7:30 बजे गायत्री मंदिर पत्रकार चौराहा से भव्य मंगल अगवानी भव्य शोभा यात्रा जुलूस के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8:30 पर गुरुदेव के मंगल प्रवचन, 10:00 आहारचर्या, दोपहर 3:00 बजे से 4:00 तक तत्व चर्चा, शाम 7:00 बजे से
गुरु भक्ति और आनंदयात्रा होगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पारस चैनल पर होगा। कार्यक्रम के निवेदक पूज्य वर्षा योग धर्म प्रभावना समिति एवं युवा मंडल कनाडिया रोड संविद नगर इंदौर रहेंगे।













Add Comment