नगर में विराजित मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज ने विहार कर शनिवार सुबह 8 बजे ने श्री तालनपुर अतिशय तीर्थ में मंगल प्रवेश किया। कुक्षी से पढ़िए, यह खबर…
कुक्षी। नगर में विराजित मुनि श्री प्रणुतसागर जी महाराज ने विहार कर शनिवार सुबह 8 बजे ने श्री तालनपुर अतिशय तीर्थ में मंगल प्रवेश किया। क्षेत्र की सीमा पर कुक्षी, सुसारी, लोहारी, पिपल्या आदि जगह से पधारे समाजजनों और श्वेतांबर जैन श्री संघ ने गुरुदेव के चरण पखारकर उनकी भव्य मंगल अगवानी की। मुनिश्री तीर्थ क्षेत्र पर 1008 श्री मल्लीनाथ दिगंबर जैन मंदिर’ पहुंचे। तीर्थ क्षेत्र पर मुनिश्री प्रणुतसागर जी के पावन सानिध्य में दो दिवसीय वार्षिक मेला एवं 64 रिद्धि मंडल विधान एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन होगा। समाजजनों ने इन ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनने का आग्रह भक्तजनों से किया है।













Add Comment