समाचार

मुनि प्रमाण सागर महाराज ससंघ को श्रीफल किया भेंट: भोपाल जाकर किया चातुर्मास का निवेदन 


दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने मुनि प्रमाण सागर महाराज ससंघ को मप्र की राजधानी भोपाल की अवधपुरी कॉलोनी में पहुंचकर ललिपपुर में चातुर्मास स्थापना के लिए श्रीफल भेंट किया। मुनिश्री ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। ललितपुर से अक्षय अलय की पढ़िए, यह खबर…


ललितपुर। दिगम्बर जैन पंचायत समिति ने सोमवार को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाण सागर महाराज ससंघ को मप्र की राजधानी भोपाल की अवधपुरी कॉलोनी में पहुंचकर ललिपपुर में चातुर्मास स्थापना के लिए श्रीफल भेंटकर निवेदन किया। जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया ने मुनि श्री को बताया कि 20 वर्ष पूर्व आपके सानिध्य में हुई ललितपुर नगर में अपूर्व धर्मप्रभावना हुई थी। उन्होंने कहा कि मुनि श्री आपके चातुर्मास के दौरान ललितपुर में सम्पूर्ण नगरवासी लाभान्वित हांेगे। स्मरण रहे मुनि श्री की प्रेरणा और आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से ही ललितपुर में दयोदय पशु संरक्षण केंद्र गौशाला की स्थापना जैन समाज ने की। जहां वर्तमान में गौशाला के साथ साथ संस्कारों की जननी प्रतिभा स्थली एवं मुनिसुव्रतनाथ जिनालय स्थापित हैं।

मुनि श्री ने ललितपुर वासियों को मंगलमयी आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टड़या, महामंत्री आकाश जैन, कैप्टन राजकुमार जैन, सीए सौरभ जैन, सनत जैन खजुरिया, सतीश नजा, मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, प्रतीक इमलिया, प्रफुल्ल जैन, धन्यकुमार जैन एड, पारस मनया, पवन जैन, अशोक जैन उमरिया, निर्मल जैन, शिक्षक पुष्पेन्द्र जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page