समाचार

घर बैठे उठाइए दस दिवसीय संस्कार शिविर का लाभ : जीतो अपने दोषों को और दिव्य खजाना प्राप्त करो – मुनि श्री प्रमाण सागर


आवधपुरी में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज और मुनि संघ द्वारा 28 अगस्त से दशलक्षण पर्व के अवसर पर दस दिवसीय संस्कार शिविर का शुभारंभ होगा। श्रद्धालु प्रतिदिन “प्रमाणिक ऐप” के माध्यम से घर बैठे शिविर में शामिल होकर प्रवचन, भावना योग, तत्वार्थ सूत्र वाचन और शंका समाधान का लाभ ले सकते हैं। पढ़िए राजीव सिंघई की खास रिपोर्ट…


आवधपुरी में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज, मुनि श्री संधान सागर महाराज सहित पांच छुल्लक जी, ब्र. अशोक भैया एवं वाल ब्र. के सानिध्य में 28 अगस्त से दशलक्षण पर्व दस धर्मों के साथ दस दिवसीय संस्कार शिविर का शुभारंभ होगा। मुनि संघ के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे से मुनि श्री के मुखारविंद से भावना योग तथा सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक दस धर्मों पर विशेष प्रवचन होंगे। दोपहर 2:30 बजे गुरुकुल के विद्यार्थी तत्वार्थ सूत्र का वाचन करेंगे। वहीं शाम 6:15 बजे शंका समाधान और आरती का आयोजन होगा। श्रद्धालु अपने घर पर रहकर भी “प्रमाणिक ऐप” डाउनलोड कर इस शिविर में लाइव शामिल हो सकते हैं।

अपने खानपान की शुद्धि रखें 

मुनि श्री ने प्रवचन में कहा कि “इन दस दिनों में आत्मशुद्धि का प्रयास करें। यदि अधिक कुछ न कर सकें तो अपने खानपान की शुद्धि रखें और अपनी बुराइयों को दूर करें। अच्छाई को भले ही न पहचानो, लेकिन यदि आपने बुराई से बचाव कर लिया तो आपके भीतर का दिव्य खजाना प्राप्त हो जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि – “जीतो अपने दोषों को और पहचानो अपनी कमजोरियों को। मैं गारंटी देता हूँ कि आपके भीतर छुपा रत्नत्रय का खजाना अवश्य प्रकट होगा। जानो, जागो, जीतो और जिओ – यही चार सूत्र जीवन को सार्थक बनाते हैं।”

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page