सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 58वां मुनि दीक्षा दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। कुंडलपुर सेराजीव सिंघई की पढ़िए, यह खबर…
कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 58वां मुनि दीक्षा दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, आचार्य छत्तीसी विधान होगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
+1
+1













Add Comment