जैन संत दिगम्बराचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 20 जून को प्रातः 7 बजे श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में होगा। आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का मंगल विहार आगरा से ज्ञानतीर्थ मुरैना की ओर चल रहा है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। जैन संत दिगम्बराचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 20 जून को प्रातः 7 बजे श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में होगा। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज का मंगल विहार आगरा से ज्ञानतीर्थ मुरैना की ओर चल रहा है। पूज्य आचार्य संघ का 2023 का मंगल वर्षायोग श्री ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना में होना निश्चित हुआ है। पूज्य गुरुदेव 19 जून को धौलपुर से ज्ञानतीर्थ मुरैना के लिए पद विहार करेंगे। आचार्य श्री का 20 जून को प्रातः 7 बजे ज्ञानतीर्थ मुरैना में भव्य मंगल प्रवेश होगा।
भव्य तैयारियां शुरू

श्री दिगम्बर जैन ज्ञानतीर्थ क्षेत्र कमेटी मुरैना ने आचार्य श्री की अगवानी हेतु भव्य तैयारियां प्रारंभ कर दी है। मंगल प्रवेश के समय आचार्य संघ को बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में ज्ञानतीर्थ लाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के कर कमलों द्वारा ब्रह्मचारी नवीन भैयाजी को 23 जून दोपहर 1 बजे से मुनि दीक्षा प्रदान की जाएगी। रविवार 2 जुलाई को दोपहर 1 बजे से भव्य वर्षायोग 2023 कलश स्थापना समारोह होगा। ज्ञानतीर्थ क्षेत्र कमेटी मुरैना की ओर से योगेश जैन खतौली वाले दिल्ली एवं रूपेश जैन चांदी वाले आगरा ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त सधर्मी बंधुओं के आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।













Add Comment