आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य पाठशाला प्रेरक बालमुनि श्री अनुकरण सागर महाराज का चातुर्मास कैलाश नगर गली नंबर 2 दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मंगलमय वातावरण में चल रहा है। दिगंबर जैन मंदिर महावीर मंदिर में मुनि श्री के हर साल 32 उपवास होते हैं। दिल्ली से पढ़िए, यह खबर…
दिल्ली (कैलाश नगर)। आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के शिष्य पाठशाला प्रेरक बालमुनि श्री अनुकरण सागर महाराज का चातुर्मास कैलाश नगर गली नंबर 2 दिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मंगलमय वातावरण में चल रहा है। महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मुनि श्री के हर साल 32 उपवास होते हैं। इस साल भी 2025 के 32 उपवास की निरंतर साधना चल रही है। मुनि श्री सुबह शांति धारा करते हैं।
उनके नित्य प्रवचन भी होते हैं। शाम को गुरु भक्ति भी की जाती है। मुनि श्री अनुकरणसागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन में बताया कि उनको संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज का मंगल आशीर्वाद से मिला था। उनके मंगल आशीर्वाद से विगत सात साल से निरंतर यह 32 उपवास चल रहे हैं। मुनि श्री पहले 5 दिन बाद पानी लेते थे। अब दो दिन बाद पानी लेते हैं।













Add Comment