भिंड-दतिया सांसद संध्या राय ने मंगलवार को नगर में विराजमान उपाध्याय बिहसंत सागर जी महाराज, मुनि विश्वसाम्य सागर जी महाराज के दर्शन के लिए बद्री प्रसाद की बगिया पहुंचीं। वहां पर मुनिराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भिंड से सोनल जैन की यह खबर…
भिंड। भिंड-दतिया सांसद संध्या राय ने मंगलवार को नगर में विराजमान उपाध्याय विहसन्त सागर जी महाराज, मुनि विश्वसाम्य सागर जी महाराज के दर्शन के लिए बद्री प्रसाद की बगिया पहुंचीं। वहां पर मुनिराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भिंड-दतिया की सांसद संध्या राय ने कहा कि भिंड नगर का बड़ा ही सौभाग्य है कि आए दिन संतों का आवागमन बना रहता है और चातुर्मास के दौरान सभी को धर्म ज्ञान की बातें सुनने को मिलती हैं। मुनिराज के सानिध्य में नगर में भव्य पंच कल्याणक एवं बरासो जैसे क्षेत्र का जीणोद्धार कर महातीर्थ बनाया। ऐसे संतो के चरणों में बारंबार नमन करती हूं।
सांसद ने कहा कि जैन समाज की विगत कई वर्षों से सोनागिर सिद्ध क्षेत्र में लिंक एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग थी उसे भी पूर्ण किया है। पार्षद मनोज जैन ने भिंड से भोपाल एवं दिल्ली ट्रेन की मांग की है। शीघ्र ही देश और प्रदेश की राजधानी के लिए ट्रेन चलेगी। इसके लिए भी आश्वस्त करती हूं कि अमृत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के कायाकल्प का कार्य प्रगति पर है।
इटावा-ग्वालियर नेशनल हाईवे का भी निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सांसद का कमेटी द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर जगदीश जैन, संजीव जैन बल्लू, पार्षद मनोज जैन, मुकेश जैन, हॉस्पिटल विशाल जैन, छोटू जैन, राजेंद्र जैन, चक्रेश जैन, कमलेश जैन, सुनील जैन, नरेश जैन, नितेश जैन, गीता जैन, बबीता जैन, चांदनी जैन, रेखा जैन आदि उपस्थित थे।













Add Comment