समाचार

मुनिश्री ने डाला वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश : विधायक सचिन बिरला ने की जैन मुनि पूज्य सागर महाराज की भव्य आगवानी


धर्म की प्रभावना यात्रा पर निकले मुनि पूज्य सागर महाराज का बैडिया नगर में अल्प प्रवास के बाद विहार डुडगांव की ओर हुआ। डुडगांव पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने समाजजनों के साथ मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर भव्य रूप से स्वागत किया। पढ़िए अजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट…


बैडिया। धर्म की प्रभावना यात्रा पर निकले मुनि पूज्य सागर महाराज का बैडिया नगर में अल्प प्रवास के बाद विहार डुडगांव की ओर हुआ। डुडगांव पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने समाजजनों के साथ मुनिश्री का पाद प्रक्षालन कर भव्य रूप से स्वागत किया।

बैड़िया समाज मंत्री अजय जैन ने बताया कि इस अवसर पर जैन समाज के नितिन जैन एवं शैलेन्द्र घाटे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनिश्री ने विधायक निवास पर आयोजित प्रवचन माला में उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि ये पेड़-पौधे हमारे जीवन रक्षक हैं।” प्रवचन के उपरांत सभी को पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया गया।

मुनिश्री की आहारचर्या आज विधायक निवास पर संपन्न हुई, जिसके पुण्यार्जक किरण-महेंद्र जैन एवं परिवार रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन, श्रद्धालु एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page