विक्रम बडौनिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा मेधावी छात्रों के सहित एमपी पीसीएस 2020 की परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित रिया जैन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पढ़िए राजीव सिंघाई की विस्तृत रिपोर्ट…
महरौनी। विक्रम बडौनिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा मेधावी छात्रों के सहित एमपी पीसीएस 2020 की परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित रिया जैन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री गणेश नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडोनिया, सम्मान समारोह कार्यक्रम के अध्यक्ष कोमल चंद सिंघई (अध्यक्ष, जैन पंचायत महरौनी), राजेंद्र कुमार जैन (पूर्व प्रधान पड़वा), श्याम स्वरूप पालीवाल (सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक), संस्था के प्रबंधक दुष्यंत बडो़निया, निशांत जैन(सपा प्रदेश सचिव), मनोज जैन पडवा (पूर्व प्रधान पड़वा), रामेश्वर प्रसाद सोनी, राज्यपाल पुरस्कृत हृदेश गोस्वामी (शिक्षक) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
बढ़ाया नगर का मान
महरौनी नगर व क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली बिटिया रिया जैन, सुपुत्री मनोज जैन पड़वा, जो 2020 एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार के पद पर आसीन हुईं, का नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम बडोनिया द्वारा माल्यार्पण कर एवं संस्था के प्रबंधक दुष्यंत बडौनिया द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर संयुक्त रूप से प्रतिभा सम्मान, स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। समस्त अतिथियों द्वारा बोर्ड परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्रों का सम्मान समस्त मान्य अतिथियों के कर कमलों से एवं इंटरमीडिएट , महाविद्यालय के शिक्षकों के द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
इनका हुआ सम्मान
मेधावी छात्रों के क्रम में श्रीमती शीतल बडोनिया इंटर कॉलेज, कृषि संकाय इंटरमीडिएट में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालीं क्रमशः अर्पिता सिंघाई पुत्री अरविंद सिंघई, स्वाति घोष पुत्री राजेंद्र घोष, मिनी पुत्री सुनील कुमार, कृषि संकाय 11th में उत्तीर्ण क्रमशः विपिन पुरोहित, लवली, सीता, राधा प्रथम, द्वतीय और तृतीय ने स्थान प्राप्त किए। 12th कला संकाय में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः राज प्रजापति पुत्र रमेशानंद प्रजापति, सौम्या शुक्ला पुत्री देवेंद्र शुक्ला, महिक नायक पुत्री श्रद्धानंद नायक, 12th विज्ञान वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीत स्थान पाने वाले रितिक प्रजापति पुत्र रमेशानंद प्रजापति, अक्षिता तिवारी पुत्री पवन तिवारी एवं स्वाति, विमल कुमारस, 10th इंग्लिश मीडियम में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों में सृष्टि बड़ौनियं पुत्री दुष्यंत बडौनिया, शिवराज, अभय राजा का सम्मान किया गया। इसी क्रम में विक्रम बडौनियां पब्लिक स्कूल इंग्लिश मीडियम कक्षा 3rd में विभान बडौ़निया पुत्र दुष्यंत बडौनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनिकेत जैन पुत्र मनोज जैन पड़वा जो बेंगलुरु में टीसीएस कंपनी में इंजीनियर हैं, का भी सम्मान किया गया।
निशुल्क मिलेगी कोचिंग
कार्यक्रम में समस्त वक्ताओं ने छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करने के साथ-साथ, प्रेरणाप्रद प्रसंग, कहानी, अपने-अपने अनुभव साझा कर छात्र छात्राओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रबंधक दुष्यन्त बड़ौनियं ने अपने उद्बोधन में छात्रों को कठिन चुनौतियों से सामना करने एवं लक्ष्य प्राप्ति में आने वाली कठिनाइयों से विचलित ना होने को प्रेरित किया। इसके साथ ही संस्था प्रबंधक द्वारा छात्र हित में एक निशुल्क कोचिंग सेंटर की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया जो एक महीने के भीतर तैयार हो जाएगा।
इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ अध्यापक लखन लाल त्रिपाठी, हरिहर मोहन तिवारी, दुष्यंत कुमार नायक, सजल खरे, अवनीश तिवारी, सलमान रजा, अमित दुबे, विजय शुक्ला, प्रियंका खरे, शिवानी प्रजापति, इरशाद, इलियास, इरफान, हरिराम, गौतम, भरत चढ़ार, संजीव कुशवाहा सहित समस्त महाविद्यालय एवं श्रीमती शीतल बडौनियां बालिका इंटर कॉलेज के अध्यापकों का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त हरिहर मोहन तिवारी ने किया।













Add Comment