अगले 15 दिन में पांच बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं और ग्रहों का गोचर भी होगा। सबसे पहले बुध ग्रह वक्री हो चुका है, यह 28 दिसम्बर तक की अवस्था में रहेगा। इसके बाद सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। अगले 15 दिन में पांच बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं और ग्रहों का गोचर भी होगा। सबसे पहले बुध ग्रह वक्री हो चुका है, यह 28 दिसम्बर तक की अवस्था में रहेगा। इसके बाद सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। गुरु अपनी स्वराशि मेष में रहते हुए मार्गी होंगे। ग्रहों के गोचर होने से हर राशि वालों के जीवन पर असर पड़ेगा।
साल के आखिरी माह में ग्रहों का राशि परिवर्तन आम जन में आत्मविश्वास जगाएगा, साथ ही सरकारी तंत्र में नए बदलाव नए प्रयोग देश और प्रदेश के लिए अच्छे रहेंगे। ग्रहों का गोचर होने से बीमारियों के इलाज में भी नए- नए आविष्कार होंगे और सूर्य, शुक्र, मंगल, बुध के राशि में परिवर्तन से व्यापार में तेजी आएगी। 13 दिसंबर को बुद्धि और ज्ञान के देवता बुध ग्रह वक्री हो चुके हैं। बुध ग्रह के वक्री होने से तुला, मकर और कुंभ इन तीन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।
16 दिसंबर को सूर्य का ग्रोचर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यदेव हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। ऐसे में 16 दिसंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में आ जाएंगे जहां पर ये 15 जनवरी 2024 तक रहेंगे। 15 जनवरी के बाद मकर राशि की यात्रा में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के धनु राशि में गोचर से मेष, धनु और मीन राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
25 दिसंबर को शुक्र का गोचर
25 दिसंबर को धन, सुख, वैभव और ऐशो- आराम के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
27 दिसंबर को मंगल का गोचर
ग्रहों के राजकुमार और सेनापति मंगल 27 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। मंगल के धनु राशि में गोचर करने पर मेष, कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए अच्छी सफलता हासिल करने के योग हैं।
28 दिसंबर को बुध का गोचर
बुध ग्रह 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर इसके बाद 2 जनवरी को मार्गी होंगे और 7 जनवरी को फिर से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के दिसंबर माह में वृश्चिक राशि में प्रवेश करने पर वृषभ और धनु राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिल सकता है













Add Comment