समाचार

दिगंबर जैन: सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी संजीव जैन का देवलोक गमन


दिगंबर जैन समाज एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी का हमारे बीच से आज अचानक देवलोक गमन कर जाना हम सबके लिए बहुत दुखद है।संजीव जी एक स्पष्टवादी, शिक्षाविद, लेखक, पत्रकार, सनमती वाणी पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य एवं संवेदनशील युवा समाजसेवी थे पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट……


दिगंबर जैन समाज एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी संजीव जैन संजीवनी का हमारे बीच से आज अचानक देवलोक गमन कर जाना हम सबके लिए बहुत दुखद है। वर्ष 2017 में सर्वप्रथम मेरा उनसे परिचय आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के समोसरण मंदिर में स्थापित होने वाले चातुर्मास की व्यवस्था संबंधी मीटिंग में हुआ था तब से आज तक हम दोनों के बीच प्रगाढ़ स्नेहमयी संबंध रहे,

उस मीटिंग में उन्हें चातुर्मास के मीडिया प्रभारी का उत्तरदायित्व दिया गया था जिसे उन्होंने निस्वार्थ भाव से एवं पूरी ईमानदारी से बखूबी निभाया। अंतिम बार उनसे मेरी मुलाकात 4 मार्च को सुमतिधाम गोधा स्टेट में हुई थी और उसी दिन उन्होंने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया था संजीव जी एक स्पष्टवादी, शिक्षाविद, लेखक, पत्रकार, सनमती वाणी पत्रिका के संपादक मंडल के सदस्य एवं संवेदनशील युवा समाजसेवी थे। समोसरण मंदिर, 20 पंथी मंदिर, जंवरी बाग नसिया मंदिर, मलयगिरी तीर्थ से भी उनका जुड़ाव था (मलयागिरी तीर्थ) पर उन्होंने एक प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य भी अर्जित किया था। वे समाज की एवं सोशल ग्रुप की धार्मिक सामाजिक गतिविधियों को समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचारित और प्रकाशित किया करते थे।

उनके निधन से न केवल दिगंबर जैन परवार समाज ने बल्कि समग्र जैन समाज ने एक बहुमुखी प्रतिभा संपन्न श्रेष्ठ युवा समाजसेवी खो दिया है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। संजीवजी के निधन पर हम अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं प्रेषित करते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुखद घड़ी में उनके परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें, और उन्हें सद्गति की प्राप्ति हो।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page