विश्व जैन संगठन ने जैन समाज, नोएडा के साथ डॉ महेश शर्मा लोकसभा सांसद को सौंपे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में जैन तीर्थ और संतों के संरक्षण के लिए जैन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की है। पढ़िए आकाश जैन की रिपोर्ट…
नोएडा। विश्व जैन संगठन ने जैन समाज, नोएडा के साथ डॉ महेश शर्मा लोकसभा सांसद को सौंपे ज्ञापन में उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में जैन तीर्थ और संतों के संरक्षण के लिए जैन कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की है।

श्री सम्मेद शिखर जी बचाओ आंदोलन के प्रणेता विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने जैन मंदिर सेक्टर 27, नोएडा में पूज्य आचार्य श्री 108 अनेकांत सागर मुनिराज ससंघ के सानिध्य में धर्म सभा में सहभागिता की और रैली के साथ चलकर ज्ञापन दिया।

प्रदीप जैन, प्रचार मंत्री ने बताया कि सभा में संजय जैन ने आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी मुनिराज की निर्मम हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहा किअब जो जिस भाषा में समझेगा, उसे उसी भाषा में समझाया जाएगा। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अनुज जैन और नोएडा प्रभारी राहुल जैन सैकड़ों सदस्यों के साथ रैली में सम्मिलित हुए।













Add Comment