समाचार

हत्या के विरोध में काली पट्टी बांध किया बाजार बंद : जैनाचार्य के हत्यारों को दी जाए फांसी- सर्वसमाज


कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिला में चिकोड़ी गांव में 5 जुलाई को दिगंबर जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी मुनिराज की अपहरण करके निर्मम हत्या के विरोध में जाखलौन जैन समाज द्वारा देश के प्रधानमंत्री, व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री और कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री, के नाम संबोधित ज्ञापन जाखलौन थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह को सौंपा गया। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट…


जाखलौन(ललितपुर)। कर्नाटक राज्य के बेलगांव जिला में चिकोड़ी गांव में 5 जुलाई को दिगंबर जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी मुनिराज की अपहरण करके निर्मम हत्या के विरोध में जाखलौन जैन समाज द्वारा देश के प्रधानमंत्री, व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री और कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री, के नाम संबोधित ज्ञापन जाखलौन थाना प्रभारी राजा दिनेश सिंह को सौंपा गया। इसके पूर्व समस्त जैन समाज जाखलौन ने मंदिर जी से होते हुए रैली निकाली।

इस मौके पर सैकड़ों जैन समाज के लोगों के साथ जैन महिला मंडल की महिलाएं और अन्य सभी समाज के लोगों ने शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए जैन आचार्य की निर्मम तरीके से हत्या के विरुद्ध अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जैन मंदिर से बाजार होते हुए थाना जाखलौन तक पैदल मार्च किया। इस दौरान जैन मुनि की निर्मम हत्या की घटना को भारत के इतिहास में दुर्भाग्यपूर्ण बताया और समस्त दिगंबर जैन समाज जाखलौन कमेटी द्वारा कहा गया कि सरकार जैन धर्म के साधुओं व तीर्थ क्षेत्र की रक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर जैन आयोग का गठन करे और मानवता को तार-तार और शर्मसार करने वाली घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भारत के किसी भी राज्य में इस प्रकार का अपराध द्वारा ना हो पाए। आचार्य काम कुमार नंदी महाराज जी कि कर्नाटक राज्य में निर्मम हत्या भारत की संस्कृति पर कलंक है।

ये रहे मौजू

रैली के दौरान ऋषभ कुमार जैन अध्यक्ष, दीपक जैन महामंत्री, जगदीश प्रसाद जैन, प्रदीप कुमार जैन मोदी, आशीष जैन, अनंत कुमार जैन, आशीष जैन राजू, सुरेश कुमार मोदी, सुनील कुमार जैन, विवेक जैन, श्रेयांश जैन, संतोष जैन, अमित जैन, पंकज जैन, केतन जैन, अभिषेक जैन, जाखलौन महिला मंडल की महिलाएं, आत्माराम उपाध्याय, ओम प्रकाश साहू, राजेश गोस्वामी, दिनेश साहू, शिशुपाल यादव, प्रदुमन तिवारी, नीरज शर्मा, संतोष दुबे, राजू पंडित, कुलदीप राजा, रामकुमार साहू, राजीव साहू, दुर्गा प्रसाद, रतन सिंह यादव, मनोज चौबे, रविंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र सोनी, विक्की लिटोरिया, प्रमोद साहू, कैलाश नांगल, राधेलाल नामदेव के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page