कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या पर आक्रोशित मडावरा जैन समाज एवं नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर में विराजित आर्यिका रत्न 105 धारणामति ससंघ के आशीर्वाद श्री महावीर विद्या विहार परिसर से एक मौन जुलूस निकाला। पढ़िए राजीव जैन की रिपोर्ट
ललितपुर। कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या पर आक्रोशित मडावरा जैन समाज एवं नगर की स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर में विराजित आर्यिका रत्न 105 धारणामति ससंघ के आशीर्वाद श्री महावीर विद्या विहार परिसर से एक मौन जुलूस निकालकर आरोपियों को कठोर दण्ड एवं जैन संतों की सुरक्षा हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार का ध्यानाकर्षित किया। जुलूस में पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बूढे सम्मिलित रहे। आचार्य कामकुमार नंदी के हमलावरों को दण्डित किए जाने एवं जैन साधुओं की सुरक्षा की अपार जनसमूह ने मांग की। सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मडावरा चंद्रभूषण प्रताप को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि आजाद भारत में यह पहली घटना है कि इतनी निर्ममता से जैन संत का अपहरण कर उनकी हत्या की गई। विगत 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगांव जिले में चिकोड़ी तहसील के नंदी पर्वत स्थित जैन तीर्थ पर जैन आचार्य कामकुमार नंदी का अपहरण कर हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए गए। इस प्रकार का निंदनीय कृत्य करने वालों को कठोर सजा दी जाए।

समाज करेगा आंदोलन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करे। अन्यथा उग्र आंदोलन में जैन समाज पीछे नहीं रहेगा। प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे उपजिलाधिकारी को सकल दिगम्बर जैन समाज मडावरा के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं ने ज्ञापन सौंपा, जिस पर उपजिलाधिकारी ने शासन तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे मौजूद रहे।













Add Comment