समाचार

गुलाल लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं : वात्सल्य सेवा समिति के सदस्यों ने मनाया होली मिलन समारोह


वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन करुणा जैन के आवास पुष्पांजलि, फेज 3, अवधपुरी कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम की संयोजिका ने सभी महिलाओं का चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…            


आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन करुणा जैन के आवास पुष्पांजलि, फेज 3, अवधपुरी कॉलोनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, तत्पश्चात कार्यक्रम की संयोजिका ने सभी महिलाओं का चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों में अद्भुत एवं अभूतपूर्व उत्साह था। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने होली के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि जैन, उपासना जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, रेनू जैन, रतिभा जैन, रागिनी जैन, बीना जैन, रिंकी जैन, मोना जैन, बबिता जैन, मानवी रेखा जैन, सेतु जैन आदि सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रश्मि जैन ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि होली समरसता का त्यौहार है, हम सभी को आपसी मतभेद बुलाकर अपने अंदर श्रद्धा, समन्वय एवं संगठन की भावना आत्मसात करनी चाहिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page