समाचार

दिग.जैन सोशल ग्रुप ‘एक्सीलेंट’ के सदस्य अष्टापद यात्रा पर रवाना: यात्रियों को तिलक लगा सम्मान कर विदा किया 


23 मई को इंदौर-देहली ट्रेन से एक्सीलेंट ग्रुप के सचिव शरद वेद के सानिध्य मंे 40 सदस्यों ने बद्रीनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, बड़ा गांव, हस्तिनापुर, नैनीताल, जीमकार्बिट आदि जगहों की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। इंदौर से पढ़िए, रूचि चोवश्या की यह खबर…


इंदौर। 23 मई को इंदौर-देहली ट्रेन से एक्सीलेंट ग्रुप के सचिव शरद वेद के सानिध्य मंे 40 सदस्यों ने बद्रीनाथ, हरिद्वार, ऋषिकेश, बड़ा गांव, हस्तिनापुर, नैनीताल, जीमकार्बिट आदि जगहों की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। जिसमंे यात्रा प्रमुख संयोजक एवं संघपति बाहुबली पाटनी, योगेश बडजात्या, विशाल पोरवाल, डॉ.निकुंज जैन ने संपूर्ण यात्रा की बागडोर अपने हाथों में ली। बहुत ही आनंद और उत्साह के साथ यात्रियों को एक्सीलेंट ग्रुप अध्यक्ष निलेश कासलीवाल, कोषाध्यक्ष आनंद पहाडिया के साथ ग्रुप के संजय गंगवाल, प्रदीप काला, प्रवीण पाटनी आदि और भी अन्य सदस्यों ने इंदौर स्टेशन पर चंदन का टीका एवं माला पहनाकर स्वागत किया और यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं देकर प्रस्थान किया। इस अवसर पर ग्रुप के कर्मठ साथी इंदौर रीजन सचिव संजय जी पापडीवाल सपत्निक उपस्थित हुए एवं सभी यात्रियो को माला पहनाकर विदाई दी। अध्यक्ष निलेश कासलीवाल ने बताया कि यात्रा 23 मई से प्रारंभ होकर 2 जून को समाप्त होगी। संपूर्ण यात्रा एसी कोच, एसी अरमानिया बस द्वारा संपन्न होगी साथ ही सभी स्थानों पर 3-4 स्टार केटेगरी की होटलों की लग्जरी व्यवस्था की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page