समाचार

महरौनी जैन मंदिर मूर्ति चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार    मूर्ति बेचने के दौरान पकड़ में आया आरोपी   


महरौनी जैन मंदिर मूर्ति चोरी का खुलासा हुआ और आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पढि़ए राजीव सिंघई मोनू जनप्रिय की पूरी रिपोर्ट…  


महरौनी। पुलिस ने महरौनी जैन मंदिर से दो मूर्तियों को चुराने वाले आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी के निर्देश क्रम व पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पर पंजीकृत मु.अ.सं.-59/2024 धारा- 457/380/411 भादवि मे वांछित 25 हजार रूपये के इनामिया शातिर अभियुक्त विसदेव आदिवासी पुत्र पप्पू आदिवासी उम्र करीब 23 वर्ष निवासी न्यू बस स्टेण्ड टीकमगढ थाना व जिला टीकमगढ म.प्र. हाल पता मुहल्ला कंचनपुरा कस्बा व थाना महरौनी जिला ललितपुर को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी के माल दो अदद पीतल की मूर्तियां जिनका वजन क्रमश: 8.806 कि.ग्रा. व 8.836 कि.ग्रा. मय 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ आज टीकमगढ बाईपास सुन्दरम ढाबे के पास बहद कस्बा व थाना महरौनी से गिरफ्तार किया।

विसदेव ने पूंछने पर बताया कि 20.मार्च को गुना से महरौनी अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था और रात के समय जब मैं वापस जाते समय एक जैन मंदिर की तरफ आ गया और एक लोहे की पट्टी से मैंने जैन मंदिर के गेट के ताले को तोड़कर अन्दर मंदिर में घुस कर मंदिर मे रखी दोनों मूर्तियों को चुरा लिया था। उन दोनों मूर्तियों को मैंने एक बोरे में रखकर नहर के रास्ते से मडावरा में बने अपने डेरे पर पहुंच गया था। उसके बाद दूसरे दिन में मूर्तियों को लेकर बस में बैठकर अपनी पत्नी के डेरे सिलावनी जिला रायसेन म.प्र. चला आया था और वहां पर कुछ दूर पर पानी की टंकी के पास मैंने गड्ढे में मूर्तियों को गाढ़ दिया था।

इसके बाद में भोपाल चला गया। वहां पर कबाड़ी वाले व दुकानदारों से चोरी की मूर्तियों को खरीदने के लिए सौदा करने की कोशिश की, लेकिन कोई भी चोरी का माल खरीदने को तैयार नहीं हुआ। फिर मैं वहां से वापस सिलवानी आया और मूर्तियों को गड्ढे से निकालकर बोरे में रखकर बेचने के उद्देश्य से टीकमगढ़ जा रहा था तभी पुलिस ने मुझको पकड़ लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रमेशचन्द्र मिश्र उ.नि. आलोक कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा महरौनी।

.उ.नि. अंकित कौशिक चौकी प्रभारी खितवास.प्रभारी एसओजी उ.नि. राहुल राठौर, मुख्य आरक्षी योगेन्द्र सिंह स्वाट टीम, हे.का. शैलेन्द्र सिंह, स्वाट टीमका. भानूप्रताप सिंह स्वाट टीम.मुख्य आरक्षी चालक दीपक दुबे, स्वाट टीम,सर्विलाइंस टीम मुख्य आरक्षी जितेन्द्र,हे.का. प्रशान्त कुमार, सर्विलाइंस का. रोहित कुमार, का. आमिर सर्विलाइंस शामिल रहें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page