समाचार

भारतीय जैन संगठन ने दिया ज्ञापन : तालाबों के गहरीकरण के कार्य के लिए की मुलाकात


भारतीय जैन संगठन के द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत दूसरे वर्ष भी तालाबों के गहरीकरण कार्य करने हेतु जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं एवं जिला परिषद सी ई ओ गीतेश मालवीय से मुलाकात की गई। पढ़िए यह रिपोर्ट…


डूंगपुर। भारतीय जैन संगठन के द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत दूसरे वर्ष भी तालाबों के गहरीकरण कार्य करने हेतु जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह एवं एवं जिला परिषद सी ई ओ गीतेश मालवीय से मुलाकात की गई। ज्ञात हो कि गत वर्ष भी बोरी स्थित जोगोला तालाब एवं वागदरी मॉडल तालाब में गहरीकरण का कार्य किया गया था। जिससे तालाबों में जल संरक्षण स्तर में वृद्धि हुई थी एवं निकाली गई मिट्टी को स्थानीय किसानों को निःशुल्क दी गई थी।

आगामी वर्ष में वर्तमान में डूंगरपुर शहर में जल संकट को देखते हुए शहर के नजदीक स्थित एडवर्ड सागर एवं डीमीया तालाब में गहरीकरण हेतु स्वीकृति की मांग की गई। यदि उक्त दोनों ही तालाबो के गहरीकरण की स्वीकृति स्थानीय प्रशासन द्वारा दी जाती है तो भविष्य में डूंगरपुर शहर को जल संकट से निजात मिलने में सहायता हो सकेगी। भारतीय जैन संगठन की ओर से शाखा अध्यक्ष नीरव जैन, सचिव सौरभ जैन, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर प्रतीक जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक दोशी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन जैन, सिद्धार्थ मेहता, भरत नागदा, बदामीलाल वखारिया, एवं डीपीसी चिराग पाटीदार उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page