समाचार

धर्मसभा का हुआ आयोजन :  अगर परहेज ठीक रखोगे तो ही दवा लगेगी- मुनि श्री अनुपमसागर


कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विराजित गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य उपाध्याय श्री विशोक सागर जी महाराज ससंघ व श्रमणाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री अनुपम सागर जी महाराज ससंघ की धर्मसभा का आयोजन हुआ।पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। कमला नगर स्थित डी ब्लॉक के श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विराजित गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के शिष्य उपाध्याय श्री विशोक सागर जी महाराज ससंघ व श्रमणाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री अनुपम सागर जी महाराज ससंघ की धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा का शुभारंभ अमिता जैन के मंगलाचरण के साथ हुआ। इस अवसर पर सौभाग्यशाली भक्तों ने चारों मुनिराजों का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्रभेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मुनि श्री समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि धर्म करने से सत्य उद्घाटित होता है और सत्य से विश्वास।

मुनि श्री अनुपम सागर जी ने कहा कि हम धर्म तो कर रहे हैं लेकिन उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा बिल्कुल वेसे ही की वैद्य द्वारा दवा तो ली लेकिन उसके संग करने वाले परहेज नहीं किये अत:कोई लाभ नहीं मिला कहने को हमने नवकार मन्त्र की सैंकडों माला ले ली लेकिन जब पंच परमेष्टियों में से साक्षात आचार्य, उपाध्याय, साधु परमेष्टी सामने आये तो न तो वैयावृत्ति करने पहुंचने का मन हुआ, न आहार लगाने का, न मंगल विहार में जाने का तो समझ लेना कि हम दवा अधूरी ले रहे हैं क्योंकि दवा के साथ करने वाली प्रक्रिया हम कर नहीं रहे तो लाभ कैसे हो। उपाध्याय श्री विशोक सागर जी ने सम्यक्दर्शन की महिमा के बारे में बताया।

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि श्रमण मुनि श्री अनुपम सागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार सांय 5:00 बजे हाथरस रोड की ओर हुआ। उपाध्याय श्री विशोक सागर जी ससंघ 13 मई को प्रातःकाल की बेला में कमला नगर डी ब्लॉक जैन मंदिर से कर्मयोगी जैन मन्दिर पहुंचेंगे। धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीशप्रसाद जैन, पीयूष जैन, अनिल जैन, नरेश लुहारिया, जीवन जैन, माधुरी जैन, मुकेश जैन, विमला जैन, अम्मा जी सहित समस्त कमला नगर सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page