समाचार

सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना मनुष्य जन्म की सार्थकता, जैन कुल से ही सम्भव


निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई । पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट...


आगरा। निर्मल सेवा सदन छीपीटोला में विराजमान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रिय शिष्य परम पूज्य मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 योग्य सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी के सानिध्य में आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना हुई l कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट, मंगलाचरण से हुई। मुनि श्री 108 साक्ष्य सागर जी महाराज जी एवं मुनि श्री 108 निवृत सागर जी महाराज जी ने पद्‌म पुराण कथा के अन्तर्गत अपनी मंगलमय वाणी में बताया कि जगत में जितने भी जीव हैं वे या तो धन की चाह या स्त्री की चाह में जीते है। यदि ये दो भाव छूट जायें तो निज आत्म स्वरूप का मान हो जायेl
अपना युद्ध स्वयं लड़ो
उन्होंने कहा कि योग को प्राप्त करने के लिये बहुत मेहनत करनी पड़ती है। एक स्त्री की चाहत में पहले घर बनाना पड़ता है, छल-कपट करना पड़ता है तब जाकर भोग प्राप्ति हो पाती है। बिना भोग भोगे “जगत की अम्मा” “जगदम्बा ” कहलाती है। राजा प्रधु दूत को अपमानित कर वापस भेज दिया तो इससे राजा बज्रगंग कुपित हो गया और युद्ध के तैयार हो गया। लेकिन सीता के पुत्रों ने स्वयं युद्ध लड़ने का निश्चय किया और राजा प्रधु को जीत कर कन्यायों का वरण किया l
दिगम्बरत्व मोक्ष का मार्ग
 “जहाँ देह अपनी नहीं वहां घर सम्पत्ति पर प्रकर है पर अपना कोय है परिजन लोय” अकेले आए हैं और अकेले ही जाना है। आज हमारी उम्र 80 साल भी नहीं है, लेकिन जीना चाहते है 1000 साल जीने वाले के समान l 1000 साल का जीवन समता धारी ही जी सकते हैं  लेकिन शुगर बीपी के साथ 60-80 के बीच ही गमन कर जाते है। मनुष्य जन्म की सार्थकता, जैन कुल से ही सम्भव है क्योंकि दिगम्बरत्व हो मोक्ष का मार्ग है l
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष अनिल जैन कांटा, मंत्री प्रवेश जैन, रविंद्र जैन (कोषाध्यक्ष), प्रदीप जैन सी.ए, राजेश जैन, विवेक जैन, आशु जैन (बाबा), रोहित जैन, दिनेश जैन, राजीव जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन आदि थे l आगरा के इतिहास में पहली बार सिद्ध पुरुष श्री राम कथा पदम पुराण जैन रामायण वाचना 7 नवंबर को सुबह 8:30 बजे निर्मल सेवा सदन, छीपीटोला आगरा में होगी l
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page